ताजा खबरे
बीकानेर में विधायक सहित 3 के खिलाफ मामला दर्जपीबीएम चिकित्सालय परिसर में 5.5 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक सेंट्रल ड्रग वेयर हाउस: श्री अर्जुन राम मेघवालपर्यटन की विपुल संभावनाएं फिर भी पर्यटकों से दूर कोलायत ! पुष्कर की तरह क्यों नहीं बन पाया टूरिस्ट डेस्टिनेशन22 नवंबर 2026 (रविवार) का पंचांग, शुभ मुहूर्तराजस्थान व अन्य राज्यों की प्रमुख खबरें, सर्दी और तेज होगीकूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया
IMG 20231013 WA0165 यूआईटी <em>स्टोर प्रभारी निलंबित</em>, जिला कलेक्टर का आकस्मिक निरीक्षण Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

जिला कलेक्टर ने किया नगर विकास न्यास का औचक निरीक्षण, प्राइवेट व्यक्ति के पास न्यास की 9 फ़ाइल मिलने पर स्टोर प्रभारी निलंबित
अकारण बाहरी व्यक्ति परिसर में ना मिले, जिला कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जिला कलेक्टर व नगर विकास न्यास अध्यक्ष भगवती प्रसाद कलाल ने शुक्रवार को यूआईटी में एक प्राइवेट व्यक्ति के पास न्यास की 9 फाइल में मिलने पर स्टोर इंचार्ज शिवकुमार को निलंबित कर दिया है। जिला कलेक्टर ने शुक्रवार को न्यास के विभिन्न सेक्शंस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक बाहरी व्यक्ति के पास से नगर विकास न्यास की 9 फाइल पाई गई। इस पर नाराजगी जताते हुए जिला कलेक्टर ने स्टोर के इंचार्ज शिवकुमार को निलंबित करने की कार्रवाई की।
न्यास अध्यक्ष भगवती प्रसाद ने कई कार्मिकों के सीट पर नहीं मिलने पर भी नाराजगी जताई और कहा कि इस तरह का रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला कलेक्टर ने कहा कि नगर विकास न्यास के विभिन्न सेक्शन्स में बाहर के व्यक्तियों के बैठे रहने और कार्य प्रभावित करने की शिकायत प्राप्त हुई थी इसके बाद यह औचक निरीक्षण किया गया है।
न्यास अध्यक्ष कलाल ने विभिन्न सेक्शन्स का निरीक्षण करते हुए प्रभारियों से कहा कि बाहर का कोई व्यक्ति नगर विकास न्यास परिसर में अकारण घूमता हुआ नहीं मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। अलमारी खोल कर देखी फाइल
नगर विकास न्यास अध्यक्ष ने अलमारियों की चाबियां मंगवाई और अलमारियां खोल कर फाइलें देखीं । जिला कलेक्टर ने फाइलों से जुड़े दस्तावेजों की जानकारी ली। उन्होंने सेक्शन प्रभारी को वर्षवार फाइलें रखने के निर्देश दिए।
बिना आईडी मिले कार्मिक तो होगी कार्यवाही
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद ने कहा कि यूआईटी का कोई भी कार्मिक बिना आईडी के कार्यालय में ना मिले, यदि ऐसा पाया गया तो सम्बंधित कार्मिक के विरुद्ध कार्यवाही होगी। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी यक्ष चौधरी से इसे सुनिश्चित करवाने को कहा।


Share This News