Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में तलाक के बाद पत्नी की फेसबुक आईडी पर अश्लील फोटो डाल उसके मोबाइल नंबर लिखने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार गंगाशहर में नोखा रोड निवासी महिला ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि 2 साल पूर्व उसकी शादी नागौर निवासी के साथ हुई थी। दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही मनमुटाव के कारण दोनों में तलाक हो गया। महिला की फेसबुक आईडी पति के मोबाइल में ओपन थी। पति ने फेसबुक आईडी पर महिला की अश्लील फोटो डालकर उसके मोबाइल नंबर लिख दिए। इससे महिला के पास अश्लील मैसेज और लोगों के फोन आने लगे। परेशान होकर महिला पुलिस के पास पहुंची और अपने पूर्व पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।