IMG 20220712 222522 6 बहू ने सास पर किया कुल्हाड़ी से वार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के नाल क्षेत्र में गाय का दूध निकाल रही बुजुर्ग महिला पर उसकी बहू ने कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर घायल कर दिया। वहां ये शोर सुनकर महिला का छोटा बेटा बचाने आया, तो बहू व उसके पति ने उसके साथ भी मारपीट की। नाल पुलिस के अनुसार, छोटी नाल निवासी सूरजादेवी (62) पत्नी अमरसिंह राजपूत ने बताया कि उसकी बेटी राधा व बेटे हनुमान सिंह की शादी आमने-सामने मालासर गांव कर रखी है। 11 अक्टूबर को बेटी राधा व उसके ससुराल वालों का मालासर गांव में झगड़ा हो गया था। बेटी के साथ ससुराल वालों की ओर से झगड़ा करने का बेटे हनुमान सिंह व बहू किरण को उलाहना दिया, तब बहू से झगड़ा हो गया। बाद में रात करीब आठ बजे पीड़िता बाड़े में गाय का दूध निकालने गई। तब बहू किरण कुल्हाड़ी लेकर आई और सिर पर वार कर घायल कर दिया। शोर सुनकर बेटा ब्रजमोहन सिंह बचाने आया तब बेटे हनुमान सिंह ने उसके साथ भी मारपीट की।


Share This News