
Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के व्यस्ततम रोड तेलीवाड़ा में सड़क पर बना गड्डा लोगो के लिए मुसीबत बन रहा है। इस वार्ड 74 की ये सबसे व्यस्त रोड है। स्थानीय लोगो ने बताया कि ये सीवर लाइन का गड्डा है जो कई दिनों से बना हुआ है। सुबह शाम यहां से हजारों लोग और वाहन गुजरते है।दिन में कई बार इसमें टैक्सी बाईक अन्य गाड़िया फस जाती है। और कई बार रात में भी दुर्घटनाये होती है। कई बार स्थानीय पार्षद को अवगत कराने के बाद भी इसका हल नही निकला है।चंद दिनों में नवरात्रि और दिवाली जैसे बड़े त्योहार भी आ रहे है अगर समय रहते इसको ठीक नही किया तो बड़ा हादसा भी हो सकता है।