IMG 20220726 123123 3 बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के घर चोरी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर की मुरलीधर व्यास नगर में चोरों का आतंक है। शहर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य के निर्माणाधीन मकान में ही सेंधमारी कर ली। मकान में हुई बिजली फिटिंग से कॉपर वायर निकालकर ले गए। आचार्य के बेटे मनीष आचार्य ने इस संबंध में एक एफआईआर नयाशहर थाने में दर्ज कराई है। मनीष ने बताया कि नौ अक्टूबर की रात बारह बजे से सुबह पांच बजे के बीच चोरों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात की। चोरी की घटना के बाद मौके से एक मोटर साइकिल भी घर के बाहर ही मिली है। किसी के आने से चोर ये मोटर साइकिल यहां छोड़कर भाग गए। ये बाइक भी पुलिस के हवाले की गई है। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल राम विलास को सौंपी गई है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि नशा करने वाले लड़कों ने कॉपर का तार निकाल लिया है। मुरलीधर व्यास कॉलोनी में इस तरह की घटनाएं निर्माणाधीन मकानों में पहले भी होती रही है। बंद घरों में भी इस क्षेत्र में खूब चोरियां हो रही है।


Share This News