ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230925 WA0203 ट्रेनों और स्टेशनों की खानपान इकाइयों का निरीक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। 16 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाए जा रहे स्वछता पखवाड़ा के अंतर्गत बीकानेर मंडल पर सोमवार दिनांक 25.09.2023 को स्वच्छ आहार दिवस मनाया गया। जिसमें मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर स्थित खान-पान इकाइयों तथा ट्रेनों के पैंट्री कार एवम बेस किचन का निरीक्षण किया गया। बीकानेर, हनुमानगढ़, सूरतगढ़, सिरसा, भिवानी इत्यादि स्टेशनों पर रेल कर्मियों के दल ने विभिन्न खान-पान इकाइयों का निरीक्षण कर खाद्य वस्तुओं के रखरखाव की जांच की ।खानपान वेंडर्स के चिकित्सा प्रमाण पत्र जांचें गए तथा उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया ताकि रेल यात्रियों को स्वच्छ एवं पौष्टिक आहार मिल सके। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के बारे में समझाया गया।

बीकानेर स्टेशन पर ट्रेन संख्या 12260 दूरंतो एक्सप्रेस के बेस किचन का निरीक्षण किया गया तथा वहां सफाई व स्वच्छता, बर्तनों की सफाई, कूड़ा निस्तारण प्रक्रिया, खाद्य स्टोर रखरखाव एवं कुक की व्यक्तिगत स्वच्छता की जांच की गई।


Share This News