ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
IMG 20220712 222522 20 बीकानेर में महिला बंदी ने की हाथापाई Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के बीछवाल स्थित केन्द्रीय कारागृह के महिला सुधार बंदी गृह में एक महिला बंदी की दंबगई सामने आई है। महिला बंदी पर पुलिस गार्ड के साथ मारपीट व राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया गया है। इस आशय की रिपोर्ट महिला गार्ड मनीषा जाट ने बीछवाल थाने में दी है। रिपोर्ट के मुताबिक महिला सुधार गृह में खाजूवाला के चक 06 पीएचएम निवासी पुष्पा देवी पत्नी श्याम सुंदर कुम्हार विचाराधीन बंदी है। उस पर चल रहा मामला अदालत में विचाराधीन है। ऐसे में उसे महिला सुधार गृह में रखा गया है। रविवार को मनीषा ड्यूटी पर तैनात थी। आरोप है कि बंदी पुष्पा दिशा-निर्देशों का पालन नहीं कर रही थी। उसने सरकारी काम में बाधा डालने का प्रयास किया। रोकने पर पुष्पा ने मनीषा जाट के साथ मारपीट की। बाद में अन्य महिला गार्ड ने मिलकर उसे काबू किया। मनीषा जाट की रिपोर्ट पर बीछवाल पुलिस थाने में मामला दर्ज हो गया है।


Share This News