ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230912 WA0160 बेसिक पी.जी. कॉलेज के साथ एमओयू Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। होनहार बच्चों को ओर आगे लाने के उद्ेदश्य से अब स्वयंसेवी संस्थाएं शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करते हुए न केवल बच्चों को प्रोत्साहित करने का बीड़ा उठा रही है। बल्कि विज्ञान के क्षेत्र में प्रायोगिक तरीके से वेस्ट से बेस्ट बनाने के लिये कार्यशालाएं आयोजित करेगी। ऐसा ही एक एमओयू संतोष मंगल सेवा संस्थान ने आर्यन शिक्षा एवीएम सामाजिक संस्थान बेसिक पी.जी. कॉलेज के बीच हुआ है। जिस पर आर्यन शिक्षा एवीएम सामाजिक संस्थान बेसिक पी.जी. कॉलेज के अध्यक्ष रामजी व्यास,डॉ रविन्द्र मंगल व कॉलेज प्राचार्य डॉ सुरेश पुरोहित ने हस्ताक्षर किये। पत्रकारों से बातचीत में संतोष सेवा संस्थान के डॉ रविन्द्र मंगल ने बताया कि इसके तहत तीन सरकारी व एक निजी कॉलेज के विज्ञान संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले बच्चे को गोल्ड मैडल प्रदान किया जाएगा। साथ ही साथ स्कूल कॉलेजों विज्ञान सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बच्चों से अनेक प्रकार के मॉडल्स बनवाएं जाएंगे। वहीं उन्हें नये नये गतिविधियों के माध्यम से प्रायोगिक कार्य करवाना सीखाया जाएगा। इतना ही नहीं विस्तार व्याख्यान और गतिविधियों का आयोजन करना,शैक्षणिक सामग्री, उपकरण और अन्य का दान जैसे आयोजन भी होंगे। मंगल ने बताया कि यह एमओयू अवधि पांच वर्ष की रहेगी। इसके बाद कला व वाणिज्य संकाय के उच्चतम अंक वाले होनहार विद्यार्थियों को भी गोल्ड मैडल दिएं जाएंगे। डॉ मंगल ने बताया कि बेसिक कॉलेज के अलावा डूंगर महाविद्यालय,महारानी कॉलेज व राजकीय कॉलेज नोखा से भी इसी प्रकार का एमओयू किया गया है। इस मौके पर बेसिक कॉलेज प्रबंधन के अध्यक्ष रामजी व्यास,प्राचार्य डॉ सुरेश पुरोहित व सचिव अमित व्यास मौजूद रहे। इससे पहले रामजी व्यास, संपादक जय नारायण बिस्सा, राजेश ओझा, जितेंद्र व्यास, सुमित व्यास आदि ने द्वीप प्रज्ज्वलन किया।

IMG 20230912 WA0109 बेसिक पी.जी. कॉलेज के साथ एमओयू Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News