ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230912 WA0175 उपमहाप्रबंधक एसबीआई ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

उपमहाप्रबंधक एसबीआई ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकन
Thar पोस्ट, न्यूज। अपनाघर आश्रम के अध्यक्ष अनंतवीर जन ने बताया कि माँ माधुरी बृज वारिस सेवा सदन अपनाघर आश्रम रानीबाजार जो कि दीन-हीन, मंदबुद्धि, मनोरोगी, लावारिस, आश्रयहीन, परिवार एवं समाजद्वारा तिरस्कृत एवं पीड़ित मानव मात्र की सेवा में संचालित है और अपनाघर आश्रम में आवासित प्रभुजी की सेवा का लाभ लेने सामाजिक, राजनैतिक व प्रशासनिक वर्ग के गणमान्य आते रहते हैं और इसी क्रम में आज भारतीय स्टेट बैंक के उपमहाप्रबंधक विजय कुमार ने अपना घर आश्रम का अवलोकन किया। उपमहाप्रबंधक विजय कुमार ने आश्रम की सुविधाएँ देखी | अपनाघर आश्रम के संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आश्रम में आवास कर रहे प्रभु आवासियो को किस तरह एक दर्दनाक जिन्दगी से लाकर केसे अपना घर आश्रम में उनको एक नया जीवन प्रदान किया जाता है | उपमहाप्रबंधक विजय कुमार ने आश्रम के सभी पदाधिकारियों एवम् कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए अपने शब्दों में कहा कि अपना घर आश्रम का कार्य बहुत ही अनुकरणीय है और यहाँ पर नर सेवा नारायण सेवा का अभूतपूर्व उदाहरण देखने को मिला। ये संस्था मानव सेवा का एक उदाहरण है यहाँ की संचालन व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, सफाई व्यवस्था उत्तम है | साथ ही उपमहाप्रबंधक विजय कुमार ने आश्रम अध्यक्ष अनंतवीर जैन को आश्रम में आवश्यकता की वस्तुओं की जानकारी प्रदान करने तथा उनको पूरा करवाने का आश्वासन दिया।इस मौके पर अपना घर आश्रम के सचिव अशोक मूंधड़ा, वाई. के. शर्मा योगी, भंवरलाल चांडक, डॉ.आशीष सोलंकी आदि मौजूद रहें।


Share This News