IMG 20230910 WA0274 बीजेपी नेता पुरी ने समर्थकों के साथ पुष्प वर्षा कर यात्रा का किया स्वागत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीजेपी परिवर्तन संकल्प यात्रा आज बीकानेर पहुंची। बीकानेर में छः न्याति ब्राह्मण महासभा मैदान पर दिलीप पुरी के नेतृत्व में बीकानेर भाजपा के पांचों मण्डल अध्यक्ष, युवा मोर्चा के पुर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराज बिश्नोई, पुर्व जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, पार्षद सुधा आचार्य, अशोक बोबरवाल, पार्षद मांगीलाल बिश्नोई, सोहन लाल प्रजापत, नरेन्द्र नैण, कोडाराम भादू तथा सैंकड़ों कार्यकर्ता व हजारों लोगो के साथ भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, भाजपा नेता श्रवण सिंह बगड़ी, दशरथ सिंह, यात्रा के समन्वयक बलबीर बिश्नोई का जेसीबी से पुष्प वर्षा एवं ढोल नगाड़ों से स्वागत किया।
जनता को संबोधित करते हुए दिलीप पुरी ने कांग्रेस सरकार में चल रहे भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, कुसाशन व महिला अत्याचार पर बोलते हुए कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया तथा आने वाले चुनाव में राजस्थान में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाने का जनता से आग्रह किया जिसका जनता ने पुरजोर समर्थन किया।
सभा को केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल तथा गजेन्द्र सिंह शेखावत ने संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार की विफलताओं को उजागर किया व जनता से इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का आव्हान किया।सभा के समापन पर दिलीप पुरी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया व जनता को स्नेहभोज करवाकर समर्थन मांगा।


Share This News