IMG 20230910 WA0247 कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत के जन्मदिवस पर हुए आयोजन,कांग्रेस कार्यालय और अन्य स्थानों पर हुए कार्यक्रम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष युवा नेता यशपाल गहलोत के 42 वे जन्मदिवस के मौके पर आज बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शुभकामना कार्यक्रम आयोजित हुआ।
प्रवक्ता विकास तंवर ने बताया की सुबह 10 बजे से कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जनों का जमावड़ा शुरू हुआ जो शाम 5 बजे तक चला। शुरुआत में विशेष तौर से मोतीपाक का बनाया 11 किलो का केक काटा गया और ऐसे बाद समर्थक और पदाधिकारी अपने अपने केक और गुलदस्ते लेकर आए और अध्यक्ष को शुभकामना देते रहे कार्यकर्ताओं के जोश और कार्यक्रम से अभिभूत जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की आप सभी का प्यार और विश्वास ही मेरी ताकत है सार्वजनिक और राजनीति के क्षेत्र में आपने जो मान सम्मान मुझे दिया उसका ऋण में कभी उतार नही सकता हा इतना वादा जरूर करता हु की आपकी जरूरत के समय यशपाल गहलोत अपने सामर्थ्य के अनुसार खड़ा रहेगा आपकी तकलीफ अपनी तकलीफ समझ कर दूर करुगा।कार्यकर्ताओं के जोश और यशपाल गहलोत के प्यार के नतीजा है की आज 42 वे जन्मदिवस पर अलग अलग क्षेत्रों में 42 कार्यक्रम आयोजित होकर शुभकामनाएं प्रेषित की गई
प्रवक्ता विकास तंवर ने बताया की आज जिला कांग्रेस कार्यालय में केक और शुभकामनाएं कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुलाम मुस्तफा, श्रीलाल व्यास,ललित तेजस्वी, मनोज किराडू
नितिन वत्सस ,शिव गहलोत ,अभिशेक पंवार ,अभिजीत पवांर, देवकिशन गहलोत, अनिल शारडा , टिंकू भाटी चंदर गहलोत दीपक सैनी ,वसीम राजा अयूब सोडा शफी खा नवनीत कौरराजूदेवी व्यास मधुबाला नायक शर्मिला पंचारिया प्रकाश स्वामी जहुरदिन जालवाली सोनू बारासा, रविकान्त वाल्मीकि अन्य गणमान्य लोग और कार्यकर्ता शामिल हुए। विकास तंवर

IMG 20230910 WA0246 कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत के जन्मदिवस पर हुए आयोजन,कांग्रेस कार्यालय और अन्य स्थानों पर हुए कार्यक्रम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News