






Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले में एक मोटरसाइकिल पीबीएम परिसर से और दूसरी श्रीडूंगरगढ़ कस्बे से मोटरसाइकिल चोरी के मामले सामने आए है। मिली जानकारी के अनुसार विद्युत निगम में श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज किया गया है। इसमें परिवादी ऊपनी में तकनीकी सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत गंगानगर निवासी अनिल कुमार बिश्नोई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 24 से 25 अगस्त को गोपाल गौशाला के पीछे से खड़ी उनकी मोटरसाइकिल को अज्ञात चुराकर ले गया। यहां बीकानेर के सदर थाने में दर्ज किया गया है। इसमें परिवादी करमीसर निवासी मामराज पुत्र हरिराम मेघवाल रिपोर्ट लिखवाई है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 28 अगस्त को रात साढ़े नौ बजे उनकी मोटरसाइकिल पीबीएम परिसर से कोई अज्ञात चुराकर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

