ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20230908 113049 मुम्बई : दही-हांडी कार्यक्रमों में 195 घायल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। देश के आर्थिक नगर मुंबई में जन्माष्टमी पर हुए दही हांडी अलग-अलग कार्यक्रमों में 195 गोविंदाओं के घायल होने की सूचना है। कुछेक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बीएमसी ने जानकारी दी थी कि जन्माष्टमी के मौके पर दही हांडी का जश्न मनाते समय अलग-अलग घटनाओं में 195 गोविंदा घायल हो गए थे। कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बीएमसी ने कहा है कि मुंबई में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित दही हांडी के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 195 गोविंदा घायल हो गए। इनमें से 18 को अस्पताल में भर्ती कराया गया और 177 अन्य को छुट्टी दे दी गई। एएनआई के मुताबिक, चार गोविंदाओं को गंभीर चोटें आई जबकि 22 का इलाज चल रहा है।

दही हांडी ऐसे मनाई जाती है
दही हांडी जन्माष्टमी पर होने वाला प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रम है। दही हांडी को मिट्टी के बर्तन में दही, मक्खन और अन्य दूध उत्पादों से भरकर मनाया जाता है। लोगों का एक समूह मटके तक पहुंचने के लिए एक मानव पिरामिड बनाता है और उसे तोड़ता है। यह परंपरा भगवान कृष्ण की चंचलता और मासूमियत और मक्खन और दही के प्रति उनके प्रेम का प्रतीक है। 


Share This News