ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230908 092050 आसाराम बापू को इस मामले में मिली राहत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। दुष्कर्म सहित अन्य अपराधों की आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को हाईकोर्ट से राहत मिली है। जानकारी के अनुसार आसाराम की ओर से कोर्ट में आयुर्वेदिक उपचार के लिए याचिका दायर की गई थी। इस याचिका पर कोर्ट ने आसाराम को इलाज के लिए अनुमति दे दी है। प्रदेश की जोधपुर जेल में आसाराम आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। पुत्र नारायण साईं की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। अधिवक्ता प्रदीप चौधरी ने हाईकोर्ट में ये याचिका दायर की थी। याचिका में आसाराम के आयुर्वेदिक उपचार की गुहार लगाई गई थी। जिसे कोर्ट ने मान्य कर दिया है। सुनवाई के दौरान जस्टिस मदन गोपाल व्यास की कोर्ट में याचिकाकर्ता के वकील ने बताया कि जोधपुर सेंट्रल जेल में सजा काट रहे आसाराम की उम्र 85 वर्ष के आसपास है। वह कई बीमारियों से पीड़ित हैं। इलाज के लिए आयुर्वेदिक उपचार की मांग की गई थी। इसमे विरोध पेश करते हुए सरकार की ओर पक्ष रखते हुए अतिरिक्त महाधिवक्ता अनिल जोशी ने कहा कि आसाराम की रूटीन स्वास्थ्य जांच हो रही है। इस अवस्था में छोटी-मोटी बीमारियां हैं। उनका उपचार एलोपैथिक पद्धति से किया जा रहा है। अतिरिक्त महाधिवक्ता ने सेंट्रल जेल के चिकित्सक की रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि रिपोर्ट में बताया गया कि आसाराम का इलाज बेहतर ढंग से हो रहा है। आयुर्वेदिक उपचार की आवश्यकता होने पर वो भी करवाया जाएगा।कोर्ट ने फैसला देते हुए कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा जांच की आवश्यकता होने पर सेंट्रल जेल के चिकित्सक और जेल अधीक्षक विचार करेंगे और उचित लगने पर उसे जेल में ही चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी।


Share This News