ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230907 WA0304 अर्हम् में सजी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, विद्यार्थियों ने श्रीकृष्णलीलाओं की दी प्रस्तुति Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। नोखा रोड स्थित अर्हम् इंग्लिश एकेडमी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने जन्माष्टमी झांकी सजाई तथा विभिन्न पात्र बनकर प्रस्तुतियां दी। शाला के सचिव सुरेन्द्र डागा ने बताया कि कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता कौशल दुग्गड़ का मुख्य आतिथ्य रहा तथा शिक्षाविद् सुरेन्द्र विजय ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि दुग्गड़ ने विद्यार्थियों द्वारा भव्य झांकियों की सराहना की तथा अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों को सामाजिक व आध्यात्मिकता का ज्ञान होना बेहद आवश्यक है। सचिव डागा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने हमेशा कर्म प्रधान सीख दी है। श्रीकृष्ण की हर लीला सीख और सद्ज्ञान प्रदान करती है। शाला एमडी रमा डागा ने बताया कि अभिभावकों के साथ ही क्षेत्र के अनेक लोग जन्माष्टमी की झांकी देखने पहुंचे। झांकी में विशेषत: रुक्मिणी विवाह, श्रीकृष्ण जन्मस्थली कारागार, बिलौना करती गुजरी, माखनचोरी लीला तथा राधा-कृष्ण स्वरूप धरे विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां दी।


Share This News