IMG 20230527 154542 24 बीकानेर में सड़क हादसे में एक की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के गंगाशहर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नोखा रोड़ पर जानलेवा सड़क दुर्घटना हुई। शाम को पलाना से तीन चार किलोमीटर पहले नोखा रोड़ पर स्कोर्पियो व मोटरसाइकिल में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार देसलसर निवासी 50 वर्षीय ओंकार सिंह पुत्र पोल सिंह राजपुरोहित की मौके पर ही मौत हो गई।

शव को असहाय सेवा संस्थान व खादिम खिदमतगार के सेवादारों राजकुमार खड़गावत, जेठाराम तंवर, देवेंद्र खींची, ताहिर हुसैन, अब्दुल सत्तार, रमजान, अकरम, जुनैद आदि ने पीबीएम की मोर्चरी पहुंचाया। गंगाशहर थाने के डीओ रामलाल ने बताया कि ब्लैक स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है। स्कॉर्पियो बिना नंबरी थी। सूत्रों के मुताबिक स्कॉर्पियो अति धुंआधार गति में थी। मोटरसाइकिल को चपेट में लेने के बाद भी करीब पांच सौ मीटर तक रुकी।


Share This News