ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20220712 222522 27 रेलवे को लगाया लाखों का चूना, ई-टिकटों का अवैध कारोबार करने 2 गिरफ्तार Rajasthan News Portal दिल्ली
Share This News

Thar पोस्ट, राजस्थान। वे दोनों रेलवे को लाखों का चूना लगा रहे थे लेकिन पुलिस की गिरफ्त में आ गए। मिली जानकारी के अनुसार धौलपुर आरपीएफ और आगरा की रेलवे क्राइम विंग ने जॉइंट ऑपरेशन चलाते हुए रेलवे ई-टिकटों का अवैध कारोबार करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग अवैध तरीके से ई-टिकट बनाकर रेलवे को लाखों रुपए का चूना लगा रहे थे। दो युवक आगरा जिले के निवासी हैं। इनके पास लैपटॉप, मोबाइल, हजारों रुपए और अग्रिम यात्रा की करीब एक लाख रुपए से अधिक की ई-टिकट भी मिली हैं। ये अलग-अलग आईडी से ई-टिकट जनरेट करते थे। इन ई-टिकटों को यह अचानक यात्रा करने वाले या जरुरतमंद यात्रियों से अधिक दाम वसूल कर बेच देते थे।

आरपीएफ निरीक्षक विमल कुमार पचौरी ने बताया कि रेलवे की अवैध ई-टिकट बेचने का कार्य कर रहे धर्मेंद्र जनसेवा केंद्र तांतपुर आगरा में आरोपी धर्मेंद्र सिंह पुत्र दलवीर सिंह निवासी ग्राम गुंगावाद थाना बसई जगनेर जिला आगरा को 5 पर्सनल यूजर आईडी के साथ एक लैपटॉप और मोबाइल फोन सहित 3440 रुपए की नकदी के साथ पकड़ा। इसी के साथ दूसरा आरोपी वीरेन्द्र पुत्र रजपाल सिंह निवासी गुंगावाद थाना बसई जगनेर आगरा को 10 पर्सनल यूजर आईडी सहित एक लैपटॉप, प्रिंटर व मोबाइल सहित एक हजार बीस रुपए की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। वीरेंद्र के पास से 36 ई-टिकट बरामद किए गए है। इसके साथ ही दूसरा आरोपी धर्मेन्द्र सिंह के पास से 21 ई-टिकट की कीमत 45326 रुपए की कीमत की टिकट बरामद किए हैं। फिलहाल इनसे पूछताछ जारी है।


Share This News