ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20230908 231553 विदेशी मेहमानों के लिए 'जीमण' की सूची तैयार Rajasthan News Portal दिल्ली
Share This News

Thar पोस्ट नई दिल्ली। देश की राजधानी इन दिनों विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए आतुर है। जी20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए राजधानी दिल्ली तैयार है। दिनभर विदेशी मेहमानों का आगमन हो रहा है। इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक, चीन के प्रधानमंत्री ली क्यांग, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज, बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो सहित कई बड़े विदेशी राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली पहुंच गए है। राष्ट्रपति बाइडेन ने तो आते ही पीएम आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उच्चस्तरीय बातचीत की। कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मेजबानी में  दो दिनी जी20 सम्मेलन के पहले दिन के समापन पर रात्रिभोज आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर लजीज भारतीय जायकों का स्वाद विदेशी मेहमानों को चखने का मौका मिलेगा। इसके लिए बाकायदा लिस्ट भी तैयार हो गई है। विदेशी मेहमानों के लिए दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम सजकर तैयार है।सम्मेलन के पहले दिन की समाप्ति के बाद मुर्मू भारत मंडपम में भव्य डिनर की मेजबानी करेंगी। एक अन्य सूत्र ने कहा कि व्यंजन सूची की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन राष्ट्राध्यक्षों को परोसे जाने वाले भारतीय व्यंजनों का स्वाद ऐसा होगा जो उन्हें लंबे समय तक याद रहेगा। सूत्र ने कहा, गुलाब जामुन, रसमलाई और जलेबी आदि परोसे जाने की योजना है।’ हालांकि अधिकारियों ने व्यंजन सूची में शामिल व्यंजनों की सटीक जानकारी नहीं दी, लेकिन उम्मीद है कि इसमें भारतीय पाक कला की वैरायटी यहां विदेशी मेहमानों को देखने को मिलेगी।


Share This News