






Thar पोस्ट न्यूज। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सुप्रीमो नेता राहुल गांधी के काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकरा गई हैं। इस हादसे में कई लोग घायल हैं। हालांकि राहुल गांधी सुरक्षित हैं। यह हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 91 किमी माइलस्टोन के पास हुआ। राहुल गांधी के काफिले में शामिल 5 गाड़ियां और एम्बुलेंस आपस में टकरा गईं। हादसे में पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और सुरक्षा से जुड़े कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। आज राहुल गांधी लखनऊ से सुलतानपुर जा रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ है।












