ताजा खबरे
IMG 20260629 234309 अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का वैश्य मित्र सदस्य सम्मान समारोह सोमवार को दिल्ली में Rajasthan News Portal दिल्ली
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। वैश्य मित्र सदस्यता अभियान में देशभर में प्रथम रहें। विजय बाफना होंगे सम्मानित

बीकानेर । अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा आयोजित वैश्य मित्र सदस्य सम्मान समारोह सोमवार को दिल्ली के प्रसिद्ध मावलंकर ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। सोमवार को आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह में देशभर से हजारों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाग लेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल होंगे। वहीं दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता तथा उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की गरिमा बढ़ाएंगे।

समारोह में बीकानेर जिले से जिलाध्यक्ष विनोद बाफना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के वैश्य मित्र सदस्यता अभियान में बीकानेर जिला पूरे भारत में प्रथम स्थान पर रहा है।

इसी क्रम में बीकानेर के विजय बाफना ने पूरे भारत में सर्वाधिक वैश्य मित्र सदस्य जोड़ने की उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। बीकानेर जिले की इस उपलब्धि से जिले के कार्यकर्ताओं एवं वैश्य समाज में हर्ष का वातावरण है।


Share This News