ताजा खबरे
अनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन
IMG 20230527 154542 67 देश दुनिया : कोरोना के फिर से बढ़ रहे मामले, दो वेरिएंट से खतरा Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट। विश्व मे कोरोना के नए वैरिएंट्स के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना के दो नए वैरिएंट्स एरिस और BA.2.86 ने वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है। नई रिपोर्ट्स में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि नए वैरिएंट्स की संक्रामकता दर तो अधिक है ही, साथ ही इसके कारण गंभीर रोगों के बढ़ने का भी खतरा हो सकता है। कोविड-19 की जारी साप्ताहिक रिपोर्ट के मुताबिक भर्ती होने वालों की संख्या लगातार चौथे सप्ताह बढ़ी है, जो इस बात का संकेत है कि कोरोना के कारण इस बार लोगों में लक्षण हल्के से लेकर गंभीर भी हो सकते हैं।

अमेरिका के सेंटर्स फार डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अगस्त के पहले सप्ताह के दौरान 10,320 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जो पिछले सप्ताह के 9,026 रोगियों से अधिक है, सप्ताह-दर-सप्ताह कोरोना के मामलों में लगभग 14% की वृद्धि हुई है।


Share This News