ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230820 WA0170 पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती मनाई Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर  देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री राजीव गांधी जी की 79 वी जयंती पर बीकानेर शहर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के सयुक्त  तत्वाधान में प्रतिमा स्थल पंचशती सर्किल पर स्मरण सभा और पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। स्मरण सभा की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की राजीव गांधी जी इस भारत देश के युवाओं और किसानों के प्रेरणास्पद रहे है आधुनिक भारत की नींव रखते हुए उन्होंने सबसे अधिक अगर किसी को ताकत दी दो वो भारत का युवा था किसानों को उनकी मेहनत के तौर पर अधिक महत्त्व देना राजीव गांधी जी का महत्वपूर्ण कार्य था

देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिसनारम सियाग ने कहा कि  उनके निर्देशन और नेतृत्व में भारत एक विशाल शक्तिशाली देश के रूप में विश्व के मानचित्र पर उभरना चालू हो चुका था और आज जिस डिजिटल इंडिया की बात हो रही है उसकी आधारशिला राजीव गांधी जी ने रखी और उनकी दूरदर्शिता ही आज संचार क्रांति के रूप में धाक जमा रही है। प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा राजीव गांधी की दूरदर्शिता का परिणाम है की आज भारत विश्व के सबसे बड़े प्रतिभावान युवाओं का देश है जो की विश्व की सभी बड़ी कंपनियों में अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति के साथ बड़े ओहदे पर है। जिला संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया की स्मरण सभा को ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, जाकिर नागौरी, सुमित कोचर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलीम भाटी,अंबालाल इनाखिया, देहात से प्रहलाद सिंह मार्शल, जिला कांग्रेस महासचिव राहुल जादूसंगत, प्रेम जोशी, मनोज किराडू, सचिव मनोज चौधरी, सफी खान, एजाज  पठान, भवानीसिंह राजपुरोहित, घनश्याम शर्मा, गजानंद शर्मा, रामनाथ आचार्य, सयेद  रईस अली, मुमताज शेख,अर्चना नागल  डॉ. मिर्जा हैदर बेग, संजय आचार्य, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव आशा देवी स्वामी,शहर महिला जिलाध्यक्ष सुनीता गौड़, देहात महिला जिला अध्यक्ष राजकुमारी व्यास, भूदान बोर्ड सदस्य जीतू नायक, सेवादल के अकरम समेजा, आईटी सेल प्रदेश महासचिव जयदीप सिंह जावा, खेल कूद प्रकोष्ठ महबूब रंगरेज ने संबोधित करते हुए राजीव गांधी  जी के सिद्धांतो को अपनाने की बात कही।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सारडा ने बताया देहात जिला कांग्रेस से श्रीकृष्ण गोदारा, सीताराम डूडी अनिल धोरी, सुंदर बेरेड, पुखराज गोदारा, मांगीलाल नायक, लेखराम धतरवाल, अनोपराम बेनीवाल हरीश गोदारा ने संबोधित किया।

प्रवक्ता विकास तंवर ने बताया की इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नवनीत कौर खत्री, बलराम नायक, विकास रावत, मनोज गहलोत, अनार्दीन गौरी, किशन तंवर, धनसुख आचार्य, मनोज व्यास, कर्नल शिसूपाल सिंह, विकास जाखड़, भीखाराम मेघवाल, रणवीर सिंह चौधरी, किसनाराम राइका, जगदीश, मनीष गोदारा, नेमाराम सहारण, गौरव सिंह यादव, अनोपराम बेनीवाल ने विचार रखे।


Share This News