ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230819 WA0192 पीबीएम : प्रसूताओं को नहीं झेलनी पड़ेगी परेशानी सींगी परिवार ने उठाया कॉटेज बनवाने का बीड़ा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। पीबीएम हॉस्पिटल में प्रसूताओं को नहीं झेलनी पड़ेगी परेशानी। इसके लिए सींगी परिवार ने उठाया कॉटेज बनवाने का बीड़ा।पीबीएम अस्पताल का जनाना अस्पताल जहां प्रतिदिन 60 से 70 डिलीवरी होती है और यहाँ अस्पताल निर्माण के समय से ही गंभीर प्रसूताओं एवं उनके नवजात को रखने के लिए कॉटेज का निर्माण करवाया गया था ताकि उनको आवास संबंधी कोई असुविधा ना हो लेकिन लगभग एक दशक पहले इन कॉटेज को हटा दिया गया था | प्रसूताओं की परेशानियों को देखते हुए भामाशाह सींगी परिवार ने लगभग 32 कॉटेज का निर्माण करवाने हेतु सहमति पत्र सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. गुंजन सोनी को सौंपा | बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि प्रिंसिपल डॉ. गुंजन सोनी, जनाना अस्पताल विभागाध्यक्ष स्वेता कोचर एवं डॉ जितेन्द्र आचार्य ने कॉटेज की आवश्यकताओं को देखते हुए सींगी परिवार को कॉटेज निर्माण हेतु प्रेरित किया | वर्तमान में जनाना अस्पताल में कॉटेज निर्माण की आवश्यकता भी महसूस की जा रही थी | सींगी परिवार द्वारा बीकानेर संभाग एवं अलग अलग राज्यों से आने वाली प्रसूताओं के सुविधार्थ कॉटेज का निर्माण करवाकर राज्य सरकार को सुपुर्द किया जाएगा | इस अवसर पर सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. गुंजन सोनी, श्रीराम सींगी, किसनलाल सींगी, द्वारकाप्रसाद पचीसिया, डॉ. जितेन्द्र आचार्य, डॉ अजय श्रीवास्तव, श्रीधर बिस्सा आदि उपस्थित हुए |


Share This News