ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
PICMANDAL गंगाशहर में सुराणा का स्वागत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर जिले से लगातार चौथी बार जिला महामंत्री बनने पर मोहन सुराणा जी को गंगाशहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर एवं मुंह मीठा करवा कर उनका स्वागत किया एवं बधाई प्रेषित की। लगातार चौथी बार जिला महामंत्री बनने पर मोहन सुराणा ने बताया की जो विश्वास पार्टी ने मुझ पर एक बार पुन: किया है मैं अपने कर्तव्यों का पूर्ण रूप निर्वहन करने का पूरा प्रयास करूंगा और सदैव पार्टी के लिए कार्यरत रहूंगा। यह सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है जिसके बदौलत एक आम कार्यकर्ता को लगातार चार बार जिला महामंत्री पद का दायित्व प्रदान कर पार्टी ने विश्वास जताया। मोहन सुराणा ने केंद्र सरकार में कानून एवं न्याय मंत्री एवं स्थानीय सांसद अर्जुन राम मेघवाल एवं जिलाअध्यक्ष विजय आचार्य का आभार जताया। जिन्होंने एक कार्यकर्ता पर लगातार चौथी बार विश्वास कर पार्टी का मान सम्मान बढ़ाया है।
मैं सभी कार्यकर्ताओं को यह विश्वास दिलाता हूं कि चाहे परिस्थिति जैसी भी हो मैं कंधे से कंधा मिलाकर आप सभी कार्यकर्ताओं के लिए और पार्टी के लिए सदैव कार्य करता रहूंगा।
सुराणा ने बताया कि आने वाले 2023 विधानसभा एवं 2024 लोकसभा चुनाव में आप सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से एवं जनता जनार्दन के विश्वास से भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएंगे। राजस्थान में भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प भी सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर लिया। मैं नव मनोनीत समस्त जिला कार्यकारिणी सदस्य को भी बधाई प्रेषित करता हूं।
गंगा शहर मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा ने बताया कि लगातार चौथी बार जिला महामंत्री के रूप में मोहन सुराणा जी को नियुक्त करना हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सम्मान एवं गौरव की बात है। गंगाशहर मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा, उपाध्यक्ष इंद्र कुमार राव, शिव बछ, महामंत्री मगाराम नाई, प्रकाश मेघवाल, मंत्री तुलसीराम जनागल, कोषाध्यक्ष मूलचंद दैया, मीडिया प्रभारी सीए अंकुश चोपड़ा, बुथ अध्यक्ष शिव शंकर उपाध्याय, विमल पारीक सहित शिव मारू एवं विभिन्न मंडल पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share This News