ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 37 ऊंट उत्सव के संबंध को लेकर दिए ये निर्देश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर । जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक शुक्रवार को जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग एक रणनीति बनाते हुए टूरिज्म स्टेकहोल्डर्स के साथ समन्वय करते हुए काम करें। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए विभाग द्वारा सत्यापित ऑटो रिक्शा तथा अन्य वाहनों का एक केंद्र बनाया जाए, जहां एक पैकेज के साथ पर्यटकों के लिए वाहन उपलब्ध हों, साथ ही जिले के समस्त दर्शनीय स्थलों के संबंध में मुख्य चौराहों और अन्य स्थानों पर साइनेज लगवाए जाएं। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद ने कहा कि शहर और जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के फोटो कोलाज फॉर्मेट में रखते हुए पोस्टर बनवाएं तथा वितरित करवाएं, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को एक साथ ऐतिहासिक ,धार्मिक महत्व के दर्शनीय स्थलों की जानकारी मिल सकेगी।
जिला कलेक्टर ने ऊंट उत्सव के संबंध में भी रणनीति बनाकर तैयारी करने के निर्देश दिए ।बैठक में पर्यटन विभाग के विकास कार्यों और विभिन्न बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर जारी कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए ।इस अवसर पर लक्ष्मी नाथ जी मंदिर ,राजरतन बिहारी मंदिर सहित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई।पर्यटन विभाग के स्टेकहोल्डर्स ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन इत्यादि पर पर्यटक सहायता केंद्र खोलने की मांग की। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) जगदीश गौड़ ,पर्यटन विभाग के उपनिदेशक अनिल राठौड़, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा सहित संबंधित विभाग अधिकारी उपस्थित रहे।


Share This News