ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 31 खाजूवाला को अनूपगढ़ में शामिल करने का विरोध जारी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में नए जिलों के गठन में खाजूवाला उपखंड को बीकानेर से निकालकर नवगठित अनूपगढ़ जिले में शामिल किए जाने का विरोध जारी है। इसको लेकर लोग फिर से सड़कों पर उतर आए हैं। विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों की एक ही मांग है कि या तो खाजूवाला को जिला बनाओ या फिर उसे बीकानेर में यथावत रखा जाए. खाजूवाला को किसी भी सूरत में अनूपगढ़ में शामिल नहीं किया जाए.खाजूवाला बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शनकारी चक्का जाम कर रहे हैं. मांगों के समर्थन में बुधवार को तीसरे दिन भी बाजार पूरी तरीके से बंद रहे. वहीं आज चक्का जाम भी किया गया. प्रदर्शनकारियों की इस मांग का पेट्रोल पंप डीलर्स ने भी समर्थन किया है. इसके समर्थन में उन्होंने आज पेट्रोल और डीजल की सप्लाई को बंद कर दिया. इससे पहले रात को कैंडल मार्च भी निकाला गया था।


Share This News