ताजा खबरे
पीबीएम चिकित्सालय परिसर में 5.5 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक सेंट्रल ड्रग वेयर हाउस: श्री अर्जुन राम मेघवालपर्यटन की विपुल संभावनाएं फिर भी पर्यटकों से दूर कोलायत ! पुष्कर की तरह क्यों नहीं बन पाया टूरिस्ट डेस्टिनेशन22 नवंबर 2026 (रविवार) का पंचांग, शुभ मुहूर्तराजस्थान व अन्य राज्यों की प्रमुख खबरें, सर्दी और तेज होगीकूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसा
IMG 20230527 154542 31 खाजूवाला को अनूपगढ़ में शामिल करने का विरोध जारी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में नए जिलों के गठन में खाजूवाला उपखंड को बीकानेर से निकालकर नवगठित अनूपगढ़ जिले में शामिल किए जाने का विरोध जारी है। इसको लेकर लोग फिर से सड़कों पर उतर आए हैं। विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों की एक ही मांग है कि या तो खाजूवाला को जिला बनाओ या फिर उसे बीकानेर में यथावत रखा जाए. खाजूवाला को किसी भी सूरत में अनूपगढ़ में शामिल नहीं किया जाए.खाजूवाला बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शनकारी चक्का जाम कर रहे हैं. मांगों के समर्थन में बुधवार को तीसरे दिन भी बाजार पूरी तरीके से बंद रहे. वहीं आज चक्का जाम भी किया गया. प्रदर्शनकारियों की इस मांग का पेट्रोल पंप डीलर्स ने भी समर्थन किया है. इसके समर्थन में उन्होंने आज पेट्रोल और डीजल की सप्लाई को बंद कर दिया. इससे पहले रात को कैंडल मार्च भी निकाला गया था।


Share This News