ताजा खबरे
पीबीएम चिकित्सालय परिसर में 5.5 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक सेंट्रल ड्रग वेयर हाउस: श्री अर्जुन राम मेघवालपर्यटन की विपुल संभावनाएं फिर भी पर्यटकों से दूर कोलायत ! पुष्कर की तरह क्यों नहीं बन पाया टूरिस्ट डेस्टिनेशन22 नवंबर 2026 (रविवार) का पंचांग, शुभ मुहूर्तराजस्थान व अन्य राज्यों की प्रमुख खबरें, सर्दी और तेज होगीकूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसा
IMG 20220712 222522 7 प्रेमिका के साथ बांध में कूदा वनपाल, दोनों की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। प्रदेश में बदलते सामाजिक परिवेश के बीच एक वनपाल ने प्रेमिका के साथ मिलकर बांध में जान दे दी। मिली जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा जिले के बिजोलिया क्षेत्र के वनपाल ने अपनी प्रेमिका के साथ मंडोल बांध में कूदकर जान दी। प्रेमी युगल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को बांध से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। जहां गुरुवार को इनका पोस्टमार्टम होगा। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

रिपोर्ट के अनुसार मंडोल बांध में बुधवार शाम को चुनरी से बंधे प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी फैल गई। बांध में शव, पानी के ऊपर आ गए थे। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर थानाधिकारी उगमाराम बैनीवाल पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को बाहर लाकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

थानाधिकारी उगमाराम बैनीवाल के अनुसार बुधवार शाम को सूचना मिली कि मंडोल बांध में एक युगल का शव पड़ा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर युगल के शव मिले। मृतक युवक की पहचान श्यामपुरा (बिजौलिया) में कार्यरत वनपाल नरेश भील पिता किशन भील के रूप में की गई है। मृतक महिला की पहचान मध्यप्रदेश जाट हाल मुकाम खनिज कार्यालय बिजोलिया की निवासी निर्मला पत्नी अंबालाल भील के रूप में की गई है। मृतक दोनों पहले से शादी-शुदा बताए जा रहे है। दोनों के दो-दो बच्चे भी हैं। प्रेमी युगल के बीच तीन-चार वर्षो से प्रेम संबंध बताया जा रहा है। 

वनपाल जिंदगी से परेशान था
अन्य वनपाल विमल रेगर ने बताया की मंगलवार शाम को चार बजे उसकी मृतक वनपाल नरेश से फोन पर बात हुई थी, तब उसने जिंदगी से परेशान होने की बात कहते हुए जाने की बात कही थी। और कहा कि मेरे बच्चों और परिवार वालों का ध्यान रखना। इसके बाद उसने फोन काट लिया। वापस फोन लगाने पर नरेश का फोन बंद आ रहा था। इसके बाद उसके पिता किशन को इस बारे में फोन पर सूचना दी गई। जिन्होंने नरेश की गुमशुदगी का मामला माण्डलगढ़ थाने में दर्ज कराया। वहीं, मंगलवार को शाम चार बजे के बाद युगल ने मंडोल बांध पहुंच कर खुदकुशी कर ली। जहां दोनों ने पहले खुद को दुपट्टे से कमर तक बांधा और फिर बांध में छलांग लगाई। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है


Share This News