Thar पोस्ट। बीकानेर के शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत को बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को प्रदेश के 22 जिलों में उपाध्यक्षों की घोषणा की है। इनमें बीकानेर जिले के लिए गहलोत का नाम शामिल है। राज्यवार इस सूची में ज्यादातर सभी जिलों के कांग्रेस अध्यक्ष शामिल हैं वहीं बांसवाड़ा व बूंदी में पूर्व विधायकों को यह जिम्मेदारी दी गई है।