ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20230804 WA0259 रंगा को मिलेगा 'बाल विज्ञान लेखन पुरस्कार' Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। हिन्दी एवं राजस्थानी के युवा रचनाकार पुनीत कुमार रंगा को पं. जवाहर लाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी की ओर से विष्णु प्रसाद चतुर्वेदी बाल विज्ञान पुरस्कार-2023-24 उनकी चर्चित पुस्तक ‘विज्ञान : आस-पास’ पर विज्ञान लेखन पर दिया जाने वाला इस प्रथम पुरस्कार की जानकारी पं. जवाहर लाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी जयपुर के अध्यक्ष इकराम राजस्थानी ने दी।
पुनीत कुमार रंगा लम्बे समय से सृजनरत है। आपकी उक्त पुरस्कृत पुस्तक के अलावा राजस्थानी की चर्चित कृति ‘मुगत आभो’ और ‘लागी किण री निजर’ के साथ-साथ राजस्थानी बाल नाटक ‘मुगती’ आदि पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी है। पुनीत कुमार रंगा सन 2002 से हिन्दी, राजस्थानी एवं अंग्रेजी भाषा में निरन्तर सृजनरत है। आपकी रचनाएं आउटलुक, इंडिया टूडे, टेंशन जैसी राष्ट्रीय स्तरीय पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही है।
पुनीत कुमार रंगा को पूर्व में नगर निगम बीकानेर से साहित्य सम्मान, अदबी उड़ान राष्ट्रीय साहित्य सम्मान, कागद युवा पुरस्कार, बीकाणा सृजन-सम्मान आदि भी मिल चुके हैं।
अकादमी अध्यक्ष इकराम राजस्थानी ने बताया कि पुरस्कार स्वरूप 11 हजार रुपए, मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह अगस्त माह के अन्तिम सप्ताह में होने वाले एक समारोह में प्रदान किया जाएगा।


Share This News