Thar पोस्ट। बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ में एक शिक्षक ने हनीट्रैप का शिकार होने के बाद नहर में कूदकर अपनी जान दे दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक शिक्षक का अश्लील वीडियों बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे। दस लाख रुपये की मांग शिक्षक से की नहीं देने पर अश्लील वीडियों वायरल करने की धमकी दी। इससे परेशान होकर शिक्षक ने नहर में कूदकर अपनी जान दे दी। इसके बाद घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर में से बाहर निकलवाया। शिक्षक ने नहर में कूदने से पहले से सुसाइड नोट लिखा है जिसमें चार लोगों के नाम है। जो उसको परेशान कर रहे थे।

नई मंडी घड़साना निवासी शिक्षक 51 वर्षीय हीरालाल मेघवाल ने आत्महत्या की। नहर के RD585 के पास उसका बैग व मोबाइल मिला। बैग में रखी डायरी में मिले सुसाइड नोट में रिङमलसर बाइपास बीकानेर निवासी 4 लोगों पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है। वीडियो वायरल नहीं करने के लिए 10 लाख की मांग की गई। इसके बाद 7 लाख में दोनों के बीच हुआ सौदा। मृतक शिक्षक के परिजनों ने सुसाइड नोट के आधार पर करवाया छत्तरगढ पुलिस थाने में मामला,छत्तरगढ पुलिस ने 2 महिला व दो पुरुष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की शुरू की है।