Thar पोस्ट, न्यूज। यूपी के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तानी सीमा हैदर के मामले में प्रतिक्रिया दी है। समाचार एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में सीएम योगी से पूछा गया, क्या सीमा हैदर का मामला रिवर्स लव जिहाद है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘दो देशों से जुड़ा हुआ मामला है। सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को देख रही हैं। उनके द्वारा जो भी रिपोर्ट दी जाएगी, उसके आधार पर विचार किया जाएगा।
सीमा हैदर पब्जी गेम खेलने के दौरान नोएडा के सचिन के संपर्क में आ गई थी। दोनों में प्यार हो गया था। अपने प्यार को पाने के लिए सीमा हैदर अवैध तरीके से नेपाल के रास्ते भारत की सीमा में प्रवेश करके रबूपुरा आकर रहने लगी।
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि, दो दिन बाद ही कोर्ट ने दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया। यूपी एटीएस ने भी सीमा और सचिन के साथ उसके पिता नेत्रपाल से पूछताछ की थी। उल्लेखनीय है कि सीमा को न केवल अब बड़ी कंपनियो में नॉकरी के आफर आ रहे हैं बल्कि फिल्मों व धारावाहिक में काम के आफर आ रहे है।