Thar पोस्ट, न्यूज। देशभर में आज सुबह से तकनीकी खराबी के चलते ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम ठप रहा। ट्रेन का रिजर्वेशन कराने के लिए मुसाफिर IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) की वेबसाइट या ऐप का इस्तेमाल करते हैं इस बारे में IRCTC ने ट्वीट कर बताया कि सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई, जिसकी वजह से ये समस्या आई। हालांकि अब IRCTC की साइट और ऐप ने काम करना शुरू कर दिया है और यात्री इस पर टिकट बुक कर सकते हैं। 

टिकट बुक करने वाले लोगों का कहना है कि IRCTC पर टिकट बुक करते समय उनका पैसा भी कट गया और टिकट भी बुक नहीं हुई। ऐसा कई लोगों के साथ हुआ। लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या यही आ रही है कि वह टिकट कहां से बुक करें। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई कि वे Amazon, Makemytrip के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं। हालांकि अब IRCTC की सेवाएं फिर से बहाल हो गई हैं और यात्री यहां से टिकट बुक कर सकते हैं।