ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20230704 102139 गैस सिलेंडर की कीमतों में फिर उछाल Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। एक बार फिर तेल कंपनियों ने LPG सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि कर दी है। इसका असर आपकी जेब पर पड़ेगा। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने मंगलवार को अचानक कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि कर दी है। अब कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए पहले के मुकाबले 7 रुपये प्रति सिलेंडर अधिक कीमत देनी पड़ेगी। लेकिन घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस बढ़ोत्तरी के बाद 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की दिल्ली खुदरा बिक्री कीमत 1,773 रुपये से बढ़कर 1,780 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई। 

ये होंगे नए दाम : कीमतों में वृद्धि के बाद दिल्ली में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 1780 रुपये प्रति सिलेंडर होंगी। कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1902 रुपये, मुंबई में 1740 रुपये और चेन्नई में 1952 रुपये हो जाएगी।

पेट्रोलियम कंपनियों ने जून की शुरुआत में कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटा दिए थे। कंपनियों ने दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम में 83 रुपये की कमी की थी। दिल्ली में 1 मई को 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1856.50 रुपये थी जो 1 जून को घटकर 1773 हो गई है।  

एक ओर जहां बीते कुछ महीनों से कमर्शियल एपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती और बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार पहली मार्च 2023 को 50 रुपये की बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी। जहां राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) 1103 रुपये में मिल रहा है, तो कोलकाता में आप इसे 1129 रुपये में खरीद सकते हैं। 


Share This News