ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
3109364 untitled 56 copy पीएम आवास के पास संदिग्ध ड्रॉन उड़ने की सूचना से हड़कंप मचा Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। सोमवार की अलसुबह एनडीडी कंट्रोल रूम को पीएम आवास के पास एक अज्ञात उड़ने वाली वस्तु के बारे में सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आस-पास के इलाकों में काफी खोजबीन की गई लेकिन ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली। यह नो फ्लाइंग जोन इलाका है। हवाई यातायात नियंत्रण कक्ष (एटीसी) से भी संपर्क किया गया, उन्हें भी पीएम आवास के पास ऐसी कोई उड़ने वाली वस्तु नहीं मिली। ये जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है। हालंकि यह पहली बार नहीं हुआ है जब पीएम मोदी के आवास के आसपास ड्रोन दिखने की सूचना मिली हो। इससे पहले भी दो बार इस तरह की सूचना के बाद तलाशी अभियान चलाया जा चुका है। 7 जून 2018 को पीएम आवास के ऊपर कुछ उड़ती हुई वस्तु दिखने की सूचना मिली थी। उस दिन शाम 7:30 बजे यूएफओ दिखने की शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने जांच पड़ताल की थी। इसके अलावा 17 सितंबर 2017 को रात करीब 10 बजे ड्रोन जैसी वस्तु दिखने की सूचना दिल्ली पुलिस के सिक्यॉरिटी कंट्रोल रूम को दी गई थी।


Share This News