ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20230702 WA0396 खत्री अरोड़ा समाज का प्रथम महासमागम का अधिवेशन सम्पन्न Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। भाटिया भवन राजा पार्क जयपुर में राजस्थान प्रदेश से समस्त खत्री अरोडा समाज की आयोजित प्रथम महासमागम का अधिवेशन सम्पन्न हुआ। इस अधिवेशन में जयपुर,बीकानेर, अलवर, कोटा, दौसा,उदयपुर, भरतपुर, से खत्री, अरोडा समाज के लगभग 60 प्रतिनिधियो ने भाग लिया। बीकानेर से राष्ट्रीय पंजाबी महासभा से प्रदेश सचिव प्रेमप्रकाशखत्री, संरक्षक सतीशकुमार खत्री, जयकृष्ण गुंबर , समाजसेवी राकेश आहुजा अलवर से संयोजक रमेश आहुजा जयपुर डा.महेश पोपली, सुरेश बजाज, जोनी मक्कर दौसा से सिकंदर वाधवान ने अपने विचार रखें। इस अधिवेशन में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की सरकार को निम्न मांग पत्र देने के प्रस्ताव पारित किये गए (1) पंजाबी, अरोडा कल्याण बोर्ड की स्थापना की जाए (2) राज्य की OBC की प्रकाशित लिस्ट की क्र.सं.08 में सिंधी खत्री जाति तकनिकी त्रुटि के कारण (/) Oblige सिंधी/खत्री नही होने के कारण सिंधी और खत्री दोनो प्रकार के समाज इससे होने वाले लाभ से वंचित हो रहे है इसे सुधार जाए (3) गजट में खत्री जाति में पंजाबी/अरोडा शब्द को जोडा जाए (4) राजनीतिक नियुक्तियों में पंजाबी, अरोडा, खत्री समाज के लोगो उचित नियुक्ति दी जाए।


Share This News