ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20220511 111942 बीकानेर में इस कलाकार ने किया था छोटा सा रोल: बाद में बना सुपरस्टार ! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में एक कलाकार ने छोटा सा रोल किया था। बाद में आगे चलकर वह बालक हिंदी सिनेमा का सुपरस्टार बन गया तथा डांसिंग हीरो के रूप में विख्यात हुआ। दरअसल, बीकानेर के उदयरामसर के रेतीले धोरे में व्ही शांताराम की कालजयी फ़िल्म ‘सेहरा‘ की शूटिंग हुई थी। इसमें नायिका संध्या थी। एक दृश्य में नायिका को कूदकर ऊँट पर चढ़ना था। लेकिन यह उससे हो नहीं पा रहा था। तब शांताराम की नज़र दुबले पतले जितेंद्र यानि रवि कपूर पर पड़ी। बस क्या था एक इशारे पर जितेंद्र का हीरोइन की तरह मेकअप हुआ। महिला की ड्रेस पहनाई गई। जितेंद्र बन गए हीरोइन संध्या। जितेंद्र तपाक से ऊँट पर चढ़ गए। शूटिंग हुई और शांताराम ने चालाकी से यह दृश्य फिल्मा लिया। हाल ही में जितेंद्र ने एक निजी टीवी पर सुपर स्टार सलमान खान से बातचीत में बताया कि बीकानेर के धोरों से शुरुआत हुई। उस समय काम की तलाश में था और किसी तरह फिल्मों में काम करने को आतुर था। तब फिल्मों के लिए ज्वेलरी सप्लाई भी करते थे। जितेंद्र ने बताया कि बीकानेर में पहली बार कैमरे के सामने आने का मौका कुछ इस तरह मिला कि आज भी जब उस दृश्य को याद करते है तो हंसी छूट जाती है। इसके बाद जितेंद्र ने गीत गाया पत्थरों ने, जीने की राह, प्यासा सावन, जुदाई, हिम्मतवाला, मवाली, तोहफा, स्वर्ग से सुंदर सहित अनेकों फिल्में की। उस जमाने की लगभग सभी टॉप हीरोइन जिनमे हेमा मालिनी, रेखा, श्रीदेवी, जयप्रदा, माला सिन्हा आदि शामिल थी, उनके साथ काम किया। हालांकि बीकानेर में शूट हुई सेहरा फ़िल्म के बाद व्ही शांताराम ने बीकानेर के ही कलाकार शंकर को अपने साथ लिया। शंकर ने कई फिल्मों में संध्या के डुप्लीकेट की भूमिका निभाई।

IMG 20230626 125919 बीकानेर में इस कलाकार ने किया था छोटा सा रोल: बाद में बना सुपरस्टार ! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News