ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
mahakal ka tharabra 150 kal magara sa saja 1687715621 150 किलो मोगरे से सजाया महाकाल बाबा का दरबार Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। विख्यात श्री महाकालेश्वर मंदिर को 150 किलो मोगरे के पुष्पों से सजाया गया है। रविवार शाम जयपुर के श्रद्धालु द्वारा 150 किलो मोगरे से आकर्षक रूप से सजवाया गया। यह श्रद्धालु गत 10 वर्षों से इसी प्रकार बाबा महाकाल का दरबार सजाते आ रहे हैं।

उज्जैन बाबा मन्दिर में जयपुर शहर में रहने वाले शेखर अग्रवाल द्वारा महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह से लेकर नंदीमंडपम तक को 150 किलो मोगरे के फूलों से श्रंगारित करवाया गया। मंदिर में की गई मोगरे की आकर्षक सजावट को देखकर यहां पहुंचे श्रद्धालु खुश नजर आए और यह समझ नहीं पाए कि आखिर आज ऐसा कौन सा विशेष पर्व है, जब बाबा महाकाल का दरबार मोगरे की महक से सुगंधित हो रहा है। बाबा महाकाल के दरबार को मोगरे से सजवाने वाले श्रद्धालु शेखर अग्रवाल ने बताया कि बाबा महाकाल का ही आशीर्वाद है कि मुझे और मेरे परिवार को उत्तरोत्तर उन्नति मिल रही है। मैंने 10 वर्षों पूर्व बाबा महाकाल का दरबार मोगरे से सजवाया था जिसके बाद में प्रतिवर्ष मंदिर आता हूं और इसी प्रकार मंदिर की सजावट करवाता हूं। आज भी जयपुर से मोगरे के 150 किलो फूल लाकर मैंने यह सजावट करवाई।


Share This News