ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20230505 100253 2 बीकानेर : प्रधानमंत्री मोदी 8 जुलाई को बीकानेर में, इन कार्यों का लोकार्पण करेंगे Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री भारत सरकार सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि 8 जुलाई को देश के प्रधानमंत्री बीकानेर आएंगे। अपने बीकानेर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री केन्द्रीय सरकार द्वारा कराए गऐ विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री जी बीकानेर के नजदीक ग्रीन एक्सप्रेस हाई वे के समीप नौरंगदेसर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस हाईवे को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह 6 लेन हाईवे पंजाब के अमृतसर से प्रारंभ होकर गुजरात के जामनगर तक कुल 1316 कि0मी0 दूरी को तय करता है। 4 राज्यों यथा पंजाब, हरियाणा राजस्थान व गुजरात को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण ग्रीन फील्ड परियोजना है। यह प्रोजेक्ट अमृतसर, भठिंडा, सनारिया, बीकानेर, सांचौर, समाखियाली, जामनगर जैसे औधेगिक केन्द्रों को आपस में जोड़ता है। इससे पश्चिमी।राजस्थान के सभी क्षेत्रों में आर्थिक विकास को गति मिलेगी। यह एक्सप्रेस वे राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी
सीमा से निकलकर हनुमानगढ़, बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर जिलों से गुजरेगा।

इसके अलावा प्रधानमंत्री भारतमाला योजना के अन्तर्गत निर्मित रायसिंहनगर- अनूपगढ़- पूगल तक रू.860.26 करोड़ की लागत से 162.46 कि०मी० तथा खाजूवाला- पूगल-बाप तक रू.895 करोड़ की लागत से 212 कि०मी० लंबी सड़क परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री भारत सरकार के उपक्रम पावरग्रिड कॉर्पोरेशन द्वारा निर्मित गुजरात के बनासकांठा से शुरू होकर पंजाब के मोगा तक रू. 26000 करोड़ की लागत से 1300 कि०मी० लंबाई के ग्रीन एनर्जी कोरिडोर का भी लोकार्पण करेंगे, जिसके परिणामस्वरूप बीकानेर संभाग सोलर हब के रूप में विकसित हो रहा है। प्रधानमंत्री बीकानेर दौरे के दौरान भारत सरकार के श्रम व रोजगार मंत्रालय के अन्तर्गत 41.15 करोड़ की लागत से निर्मित 30 बेड (विस्तारित 100 बेड) के ESIC हॉस्पीटल को भी जनता के लिए समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री
जी के द्वारा केन्द्र सरकार की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण से उत्तर पश्चिम राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चुरू व जोधपुर सहित संपूर्ण बीकानेर संभाग में विकास के नऐ मार्ग प्रशस्त होंगे। केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने बीकानेर दौरे के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया है। मेघवाल ने अवगत कराया कि मोदी सरकार ‘सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास’ पर कार्य करते हुए नऐ भारत, विकसित भारत, श्रेष्ठ भारत के लिए संकल्पित है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास के नऐ प्रतिमान गढ़ रहा है। केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने क्षेत्र की जनता से अपील की अधिक से अधिक संख्या में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।


Share This News