ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220726 123123 4 बीकानेर : नाबालिग लडक़े के साथ मारपीट करने व यातनाएं देने का मामला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर की बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव की रोही में एक नाबालिग लडक़े के साथ मारपीट करने, रुपये छीनने तथा पेंट उतारकर पीटने तथा गुदा में लकड़ी डालने यातनाएं देने का मामला सामने आया है। वारदात से पीडि़त व पीडि़त का परिवार पूरी तरह से सहम गया और आरोपियों के खिलाफ थाने जाने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाया। पीडि़त की मां की ओर से अब बीछवाल थाने में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया है।
थानाधिकारी शारदा ने बताया कि आरोपी बीकानेर निवासी राजूराम, बबलू,महेश, सोनू तथा करण के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया है। थानाधिकारी ने बताया कि पीडि़ता ने रिपोर्ट दी है। जिसके मुताबिक उसके बेटे की उम्र महज 16 साल की है। आरोप है कि 17 जून की रात तकरीबन 11 बजे आरोपियों ने एकराय होकर कानासर गांव में उसके बेटे से 4,000 रुपये छीन लिये। जब उसके बेटे ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ लाठी व सरियों से मारपीट की। जिससे उसके सिर व पीछे की तरफ गंभीर चोटें आई है और उसको नौ टांके आये है। आरोप है कि आरोपियों ने उसके नाबालिग बेटे की पेंट उतारकर उसके साथ मारपीट की तथा यातनाएं दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।


Share This News