ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
image editor output image1490058350 1687588234375 अपने समय को संस्कारित करता है साहित्य : मिश्र Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। साहित्यकार संजय आचार्य ‘वरुण’ के हिन्दी कविता संग्रह ‘उग तो आया है प्रेम’ का लोकार्पण शुक्रवार को राजभवन जयपुर में राज्यपाल कलराज मिश्र के द्वारा किया गया। कवि संजय आचार्य ‘वरुण’ ने संग्रह की प्रथम प्रति राज्यपाल को भेंट कर लोकार्पण किया।
इस अवसर पर राज्यपाल मिश्र ने कहा कि राजस्थान में साहित्य सृजन की एक समृद्ध परम्परा है जिसे वर्तमान में भी उच्च आदर्शों के साथ निभाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कविता न केवल जन- मन की अभिव्यक्ति होती है अपितु वह अपने समय को संस्कारित भी करती है।

संजय आचार्य ‘वरुण’ राज्यपाल मिश्र को अपने रचनाकर्म के साथ ही बीकानेर के हिन्दी, राजस्थानी एवं उर्दू रचनाकर्म के सम्बन्ध में अवगत करवाया। इस अवसर पर राज्यपाल मिश्र ने लोकार्पित संग्रह की एक प्रति अपने हस्ताक्षर कर कवि को भेंट की। युवा सामाजिक कार्यकर्ता शैलेष आचार्य ने राज्यपाल के प्रति आभार जताया।इस अवसर पर श्रीमती कविता आचार्य और ललित आचार्य भी उपस्थित रहे।


Share This News