ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230620 WA0037 नीलकंठ महादेव मंदिर पार्क में योगाभ्यास कार्यक्रम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। मुरलीधर व्यास कॉलोनी के नीलकंठ महादेव मंदिर पार्क में “एक देश- एक परिवार- एक वृक्ष अभियान” के तहत पर्यावरण संरक्षण संवर्धन एवं स्वच्छता के समापन अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत और समाज के प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा वृक्षारोपण के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में योगाभ्यास का कार्यक्रम भी किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ वृक्षारोपण के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ राजशेखर पुरोहित श्री योगेश बिस्सा एवं योगाचार्य श्री कन्हैया लाल थे। योग गुरु श्री शुभम स्वामी एवं कुमारी दीपा स्वामी एवं नवरत्न स्वामी ने उपस्थित समाज बंधुओं पर्यावरण प्रेमियों एवं पार्क में सेवाएं देने वाले बाल स्वयंसेवकों को विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास करवा कर दैनिक जीवन में उनकी उपयोगिता भी बताई।
कार्यक्रम में श्री हीरालाल जी किराडू हेमेंद्र आचार्य ठाकुरदास स्वामी सहित अनेक गणमान्य लोग एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता में अलग-अलग वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले हैं बाल चित्रकारों लालचंद सुथार दुष्यंत भानु प्रताप भानु प्रताप स्वामी नव्या व्यास एवं लकी राठौड़ को ग्राहक पंचायत के द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष संपत लाल सोनी ने ग्राहक पंचायत के कार्यक्रमों की जानकारी दी एवं प्रांत सचिव श्री मुकेश आचार्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया।


Share This News