ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220712 222522 9 पति पत्नी के सुसाइड मामले में परस्पर एफआईआर दर्ज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में ईदगाह बारी के पास पति पत्नी के सुसाइड मामले में शहर के नयाशहर थाना इलाके में परस्पर एफआईआर दर्ज करवाई गई है। महिला के पीहर पक्ष के द्वारा एफआईआर करवाई जाने के बाद महिला के ससुर ने भी एफआईआर करवा दी है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। सोमवार को चंद्रप्रकाश नामक युवक ने एक श्मशानघाट में पेड़ से लटककर सुसाइड कर लिया। इससे पहले उसकी पत्नी रंजना ने अपने घर में ही जहर खाकर सुसाइड कर लिया था। रंजना की मौत पर उसके पिता प्रदीप भाटी ने नयाशहर थाने में रंजना को परेशान करने का आरोप लगाते हुए पति चंद्रप्रकाश, सास, ससुर, ननद व ननदोई के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। बताया जा रहा है कि इसी से आहत होकर चंद्रप्रकाश ने फंदा लगा लिया। अब चंद्र प्रकाश के पिता कंवरलाल ने अपने बेटे चंद्रप्रकाश के ससुर प्रदीप भाटी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। प्रदीप भाटी के अलावा सास किरण, साला मोंटी और मामी ससुर किशनलाल तंवर के खिलाफ एफआईआर करवा दी है। सुसाइड के दोनों मामलों में जांच सीओ सिटी पवन भदौरिया करेंगे। दोनों मामलों में सुसाइड के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप लगाए गए हैं। दोनों तरफ से तनाव बढ़ गया है


Share This News