ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 81 बीकानेर सार समाचार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। अर्हम् इंग्लिश एकेडमी में संस्कार निर्माण शिविर। नोखा रोड स्थित अर्हम् इंग्लिश एकेडमी में आयोजित सात दिवसीय संस्कार निर्माण शिविर में सोमवार को विनय हर्ष ने विद्यार्थियों को पर्सनालिटी डवलपमेंट एवं मोटिवेशन स्पीच से विद्यार्थियों का लाभान्वित किया। विनय हर्ष ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाह्य आवरण के साथ आन्तरिक आवरण व्यक्तित्व विकास का सेतु होता है। अनुशासन के लिए स्वयं को परिवर्तन करना बहुत जरूरी होता है। संस्था सचिव सुरेन्द्र कुमार डागा ने बताया कि हर्ष ने समय प्रबंधन, वार्तालाप का तरीका, बॉडी लेंग्वेज के बारे में जानकारी दी। संस्था एमडी रमा डागा ने बताया कि विद्यार्थियों को हर्ष द्वारा दी गई जानकारी भविष्य में काफी फायदेमंद साबित होगी। कार्यक्रम के दौरान विनय हर्ष का संस्था द्वारा स्मृति चिह्न प्रदान कर अभिनन्दन किया गया।

IMG 20230619 WA0311 बीकानेर सार समाचार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट। कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी का आज जन्मदिन मनाया गया। बीकानेर कांग्रेस जनों ने शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज चौधरी ने बताया की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी के जन्मदिवस पर गंगा शहर नगर परिषद इंदिरा रसोई में केक काटा। आने वालों को खाना खिलाया । बी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमित कोचर ने सबको केक खिलाकर मुंह मीठा करें इस कार्यक्रम में बलराज नायक हंसराज बिश्नोई एजाज पठान रमेश नायक पाबू राम नायक विशनाराम गोदारा भीखाराम मेघवाल पूनम चंद नायक मदन नायक अकरम अली नागौरी पूसाराम गोदारा आसाराम मेघवाल मुमताज शेख आदि ने केक काटकर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया।

IMG 20230619 WA0315 बीकानेर सार समाचार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट। गाय गांव स्वावलंबन यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक चौधरी महेंद्र सिंह गोदारा ने लम्पी से गोलोक सिधारी गोवंश के मुआवजे के लिए लुणकरणसर, डुंगरगढ, नोखा तहसील के 318 गांवो में नुक्कड़ सभा करके तीनों जगह ज्ञापन दिया । गांवों में गोपालको से गाय गांव स्वावलंबन यात्रा के दौरान जो सूचनाएं एकत्रित की गई थी उसके अनुसार लुणकरणसर के गांव शेखसर में करीब 4000 , शेरपुरा गांव में 5000 से अधिक गोवंश गोलोक सिधारा है । ज्ञात हो इन गांवों में गोपालको के पास 10 व 12 हजार से अधिक गोवंश रहता है।इस तरह बीकानेर जिला गाय बाहुल्य जिला है।सरकार ने पुरे जिले में मात्र 2600 गोवंश का मुआवजा पास किया है ।* पुरे राज्य में मात्र 41 हजार गोवंश का 175 करोड़ मुआवजा दिया है । यह गोपालको के साथ धोखा है।

IMG 20230619 221831 बीकानेर सार समाचार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

सरकार ने ना तो लंपी से मृत गोवंश के पोस्टमार्टम करवाया, बिना पोस्टमार्टम के किस आधार पर 41000 गोवंश का मुआवजा बांटा गया। और जब मुआवजा बांटने की सूचियां बनी उस सूची का भी किसी भी ग्राम वासी को पता नहीं था, कि लंपी रोग से मृत गोवंश का मुआवजा दिया जाएगा। उसे फॉर्म भरना है, अथवा किस प्रकार, इसके लिए आवेदन करना है। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रेम सिंह घुमांदा, कानाराम हिम्मटसर , हरिकिशन गोदारा, पार्षद अनुप सिंह गहलोत , रामकृष्ण ज्याणी , धुड़ा राम कुचोर , कोजु नाथ बम्बलु , एड जलज सिंह आदि ने शामिल रहे।


Share This News