ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 82 बीकानेर : भारत-पाक सीमा पर गुब्बारा मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर एरिया में संदिग्ध गुब्बारा मिला है। गुब्बारे पर पाकिस्तान एयरलाइंस का लोगो अंकित है। इससे इलाके में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स भी हाईअलर्ट है। सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई है। खाजूवाला के 24 KYD की एक ढाणी में देखे जाने बाद प्रथम दृष्टया पाकिस्तानी गुब्बारा होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। ये गुब्बारा हवा में उड़कर पाक की ओर से आया है या फिर जासूसी के लिहाज से इसे पाकिस्तान से भारत की ओर छोड़ा गया है इसका पता लगाया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार गुब्बारे पर उर्दू में कुछ नाम अंकित है। गुब्बारा खाजूवाला के 24 KYD की एक ढाणी में देखा गया। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को बताया गया। खाजूवाला पुलिस भी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची है। गुब्बारा आसमानी व सफेद रंग का है और इस पर PIA लिखा हुआ है। इसमें किसी तरह की कोई मशीन नहीं मिली है। नाम लिखे हुए हैं, इसलिए सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गई है और किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। पूर्व मे भी कई बार देखें जा चुके हैं इस तरीके के खिलौने नुमा गुब्बारे ही मिले हैं। आसपास के लोगों ने पुलिस व बीएसएफ को दी सूचना दी थी।


Share This News