Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में महिलाओं से जुड़े अपराध बढ़ रहे हैं। बीकानेर की जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक बहू ने अपने सास पर गर्म तेल फेंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसको पीबीएम में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। इस मामले में बेटे मोहम्मद लतीफ ने अपनी पत्नी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दी है। आरोप है कि उसकी पत्नी सिमरन ने गुस्से में आकर मां को जान से मारने की नियम से सरसो का गर्म तेल उस पर फैंक दिया। ऐसे में मां गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। ये परिवार खान कॉलोनी में रहने वाला है।