ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 45 चुनाव : बीकानेर जिले में 17 लाख 52 हजार 623 पंजीकृत मतदाता Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित
Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। मतदान केंद्रों के पुनर्गठन एवं नए मतदान केंद्रों के प्रस्ताव के मद्देनजर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ सोमवार को बैठक आयोजित हुई।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि मतदाता ईआरओ नेट पोर्टल के आधार पर 12 जून तक जिले में 17 लाख 52 हजार 623 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें 9 लाख 25 हजार 408 पुरुष, 8 लाख 27 हजार 195 महिला तथा 20 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में 1 हजार 579 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जिला कलेक्टर ने प्रत्येक मतदान केंद्र पर राजनीतिक दलों के अभिकर्ता नियुक्त करने की बात कही और मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम द्वितीय के बारे में बताया। उन्होंने जानकारी दी कि मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 2 अगस्त को होगा। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की तिथि 2 से 31 अगस्त तक रहेगी। 12 और 26 अगस्त को मतदाता सूचियों का पठन वार्ड और ग्राम सभाओं में किया जाएगा। 13 और 27 अगस्त को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। 22 सितंबर तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण होगा। 29 सितंबर को पूरक सूची का मुद्रण होगा तथा 4 अक्टूबर को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।


Share This News