ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20230602 WA0326 <em>जिला कलेक्टर ने किया </em><em>सूरसागर से गवर्नमेंट प्रेस तक सड़क</em> का निरीक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने नगर निगम के जोड़बीड़ स्थित कचरा संग्रहण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने दो खाली और भरे हुए कचरा वाहनों को तुलवाए और इस कार्य को पूर्ण गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घर-घर कचरा संग्रहण प्रभावी तरीके से लागू हो, यह सुनिश्चित किया जाए। निगम द्वारा कचरा संग्रहण करने वाले वाहनों की मॉनिटरिंग के लिए आईटी टूल्स का प्रयोग किया जाए। उन्होंने इस कार्य की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए। उन्होंने सूरसागर का अवलोकन किया और यहां सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने सूरसागर से गवर्नमेंट प्रेस तक सड़क का निरीक्षण किया तथा हाल ही में बनी सड़क धस जाने को गंभीरता से लिया। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को यह कार्य संवेदक से करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सूरसागर स्कूल के पास हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए भी निर्देशित किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त केसर लाल मीणा और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।


Share This News