ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20230527 154542 11 <em>सरस डेयरी बूथ निरस्त, संभागीय आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण, बूथ पर बिक रहे है गुटखा, बीड़ी, सिगरेट</em> Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। उत्तरी राजस्थान सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ के प्रबंध संचालक बाबूलाल बिश्नोई ने आदेश जारी कर भ्रमण पथ पर संचालित हरिकिशन भाटी के सरस दूध पार्लर को निरस्त करने के आदेश जारी किए हैं।
विश्नोई ने बताया कि संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने बुधवार को बूथ का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान बूथ पर राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट आदि विक्रय करना पाया गया। राज्य सरकार के निर्देशानुसार इनका डेयरी बूथ पर विक्रय करना निषेध है। इसके मद्देनजर प्रबंध संचालक ने संभागीय आयुक्त के आदेश की अनुपालना में सरस बूथ पार्लर को तुरंत प्रभाव से निरस्त करते हुए संघ में जमा धरोहर राशि जब्त करने के निर्देश जारी किए।


Share This News