ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20230530 WA0203 पीबीएम हॉस्पिटल से आई खबर, जिला कलेक्टर ने बेहाल सड़क का लिया जायजा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने पीबीएम अस्पताल परिसर में बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को मंगलवार को मुआयना किया। उन्होंने कहा कि पीबीएम अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को बेवजह परेशानी नहीं हो, इसके मद्देनजर यह सड़कें सर्वोच्च प्राथमिकता से दुरूस्त करवाई जाएं। उन्होंने पीबीएम अस्पताल में रोग निदान ट्रस्ट की भोजनशाला से मेडिकल काॅलेज तक की सड़क में बरसात के कारण धसी सीवर लाइन को ठीक करने के लिए आरयूआईडीपी के अधिकारियों को निर्देशित किया और कहा कि सड़क के गड्ढों को नियमानुसार दुरूस्त भी करवाया जाए। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा डीएमएफटी फंड से करवाए जाने वाले सड़क मरम्मत, रैम्प, प्लेटफाॅर्म और फुटपाॅथ निर्माण कार्यों के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी इन कार्यों की समीक्षा करें। इस दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता और पीबीएम अधीक्षक डाॅ. पी.के. सैनी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।


Share This News